जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- अपना मार्ट के छंटनीग्रस्त 15 डिलीवरी ब्वॉय की वापसी हो गई है। रविवार को प्रबंधन के साथ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की बातचीत के बाद समझौता हुआ। इसके तहत प्रबंधन ने सभी 15 श्रमिकों का पांच लाख का जीवन बीमा करवाया गया। 15 में से अधिकांश श्रमिकों को पुनः कार्य पर रखने की सहमति दी गई। शेष मांगों पर लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का वादा किया गया। और समस्याओं के निराकरण हेतु यूनियन से समन्वय करने का आश्वासन दिया गया। यह जानकारी जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय ने दी है। छंटनीग्रस्त कर्मियों शनिवार को घोषणा की थी कि वे अंबेडकर जयंती के मौके पर साकची में उनकी प्रतिमा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे। इस घोषणा से प्रबंधन पर दबाव बना और उसने यूनियन से समझौता कर लिया। उल्लेखनीय है कि 15 श्रमिकों की कुछ मांगों के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.