मधुबनी, जनवरी 31 -- मधुबनी । मधुबनी जिले में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा की स्थिति को बेहतर नहीं कही जा सकती है। वर्तमान में जिले में शिक्षा व्यवस्था का आलम यह है कि कही आवश्यकता से बहुत अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं तो कहीं काफी कम। इसे सुधार किये बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात बेमानी होगी। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरलाखी पिछले छह वर्षों से किराये पर दो कमरों में संचालित हो रहा है, जबकि न इसकी अपनी खेल मैदान की भूमि है और नहीं उपयुक्त भवन। 13 शिक्षक होने के बावजूद विद्यालय में न तो विज्ञान के शिक्षक हैं और नहीं गणित और अंग्रेजी के। विद्यालय किसी तरह चल रहा है। बता दें कि कक्षा एक से दस तक के साढ़े सात लाख बच्चों के लिए जिले में लगभग साढ़े 15 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। आंकड़े को देखें तो जिले के 3264 विद्यालयों में 321 हाई स्कूल और प्लस टू, 7...