सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंभीर बीमारी से लेकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के लिए अक्सर खून की जरूरत महसूस की जाती है। इस मुश्किल वक्त में सरकारी स्तर से लेकर निजी स्तर तक पर लोग ब्लड डोनेट करने वालों की खोज करते हैं। पर क्या आपको इस बात की जानकारी है कि अपना खून देकर दूसरों की जिंदगी को बचाने वालों में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि हमारी आधी आबादी भी शामिल है। डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर क्लब के मंच से जुड़कर समाज में विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली यह महिलाएं सम्मान के साथ-साथ अपने कार्यों के जरिए दूसरों के लिए मिसाल भी पेश कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऐसी महिलाओं व युवतियों की उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रक्रट कर उन्हें प्रोत्साहित करने का दिन है। बताते हैं कि खेल के मैदान में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.