जहानाबाद, मार्च 28 -- अरवल, निज संवाददाता। शहर के डा भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में महिला थाना के द्वारा साइबर क्राइम एवं नए- नए अपराध शैली एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष नीलमणि ने छात्राओं को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अपना निजी फोटो किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें। कहीं पर किसी प्रकार की आपको परेशानी या दिक्कत होती है तो महिला थाना के मोबाइल नंबर पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि विद्यालय आते-जाते समय कहीं पर किसी प्रकार के छेड़छाड़ की संभावना अगर लगे तो हमें फोन करके बताएं उसे पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिला थानाध्यक्ष के द्वारा सभी छात्रा को नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.