लखनऊ, दिसम्बर 18 -- अपना दल (एस) ने पार्टी के परंपरागत कुर्मी वोट बैंक को सहेजने के लिए कमर कस ली है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर मंडलीय समीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होंगी और 24 दिसंबर तक चलेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की मजबूती के साथ ही जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि समीक्षा बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंडल में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.