बुलंदशहर, फरवरी 1 -- रविवार को क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं द्वारा संत गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने त्याग, तपस्या और समानता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को अपनाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर मामचंद सिंह, अमरपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, पप्पू सिंह, हरपाल सिंह, माणिक कुमार आदि मौजूद रह...