लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष पटेल आदर्श वर्मा ने क्षेत्र के ग्राम राजौरा निवासी राकेश पटेल को पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और लगन को देखते हुए जिला सचिव पद पर मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राकेश पटेल लंबे समय से संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संगठन को उनसे नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...