बिजनौर, फरवरी 24 -- अपना दल एस के जिला कैम्प कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके बताये मारग पर चलने का संकल्प लिया। दरियापुर स्थिति अपना दल एस कैम्प कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने संत गाडगे महाराज के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज को अंधविश्वास से दूर कर शिक्षा, स्वच्छता और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शैलेन्द्र चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वकील अहमद, मोबिन अहमद, राजीव कुमार, अजीत सिंह, हिमांश...