बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- शनिवार को अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। अपना दल एस जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार, सिद्धांत और दूरदृष्टि भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। समाज में व्याप्त विषमता, अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध उनके संघर्ष ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका सपना आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है। दीपक गौतम ने कहा कि बाबा साहब का संघर्ष और चिंतन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की आत्मा है। हर नागरिक को बराबरी, सम्मान और अवसर दिलाने का उनका संकल्प प्रेरणा का स्रोत है। मोहित शर्मा, पुरुषोत्तम सैन, दीपक गौतम, कपिल कुमार, गोपाल शर्मा, शिवकुमार लोधी, प्रतीक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...