उरई, अप्रैल 29 -- उरई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन पार्टी के लोगों ने सोमवार को शहर में कई जगह मनाया। इस दौरान केक काटने के साथ ही मेडिकल कालेज में मरीजों को फल व मिष्ठान बांटे गए। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर व युवा मंच जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में जन्मदिन मरीजों संग मनाया। इस दौरान वार्डों में जाकर फलों के साथ रोगियों, तीमारदारों को मिष्ठान वितरण कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि अपना दल एस ने प्रदेश व देश में पिछड़ों के हक व अधिकार की मुहिम छेड़ रखी है। यहां पर नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पुनीत गौतम, हुकुम सिंह, अमित, अरुण सोनी, लाल सिंह कुशवाहा, संजीव पारासर आदि रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.