सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। चतरा ब्लॉक के सिल्थम - पटना में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने किया । भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ने का काम किया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने 25 साल से भी कम उम्र की आयु में राष्ट्र के नाम अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था। उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपनी मुहिम को इतना तेज किया कि अंग्रेज सरकार को पीछे हटना पड़ा था। विशिष्ट अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.