उरई, फरवरी 8 -- कोंच। कोंच नगर में अपना दल (एस) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी के स्वागत में रविवार शाम एक रोड शो निकाला गया। यह रोड शो शाम करीब 6 बजे नगर के मार्कण्डेश्वर तिराहा से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। स्वागत के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि वह हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरते हुए काम करेंगे। रोड शो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस मार्कण्डेश्वर तिराहा से बस स्टैंड, सागर चौकी, चन्दकुआ, तहसील, दोहर मोड़, महेशपुरा रोड, पंचानन चौराहा, ब्लॉक और बाबू पैलेस होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा। पूरे मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया रोड शो के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कई स्थ...