भदोही, दिसम्बर 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुधवार को पहुंचे अपना दल एस के पदाधिकारियों ने एसपी को पत्रक सौंपा। थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों पर परेशान करने का आरोप मढ़ा। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीलाल पाल ने कहा कि औराई पुलिस द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। अतिरिक्त दबाव बनाते हुए करीब आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कर्मियों की एक पक्षीय कार्रवाई से पीड़ित पक्ष के लोग डरे हुए हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...