सोनभद्र, जून 9 -- संवाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय चुर्क मोड़ में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपना दल एस के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष आनंद पटेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सांसद छोटेलाल खरवार व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, एमएलसी स्नातक आशुतोष सिंहा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए आप लोग एक-एक मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें। अन्य वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.