प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री और अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के आदेश पर बुधवार को सदर विधानसभा के चिलबिला में बैठक हुई। बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद पटेल, प्रदेश महासचिव सचिव मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश पटेल व संचालन विजय पटेल ने किया। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम व विधानसभा स्तर पर बूथ का गठन, आगामी जिला पंचायत में होने वाले चुनावों के बारे में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि एसआईआर में सभी बीएलओ का सहयोग करें। बैठक में प्रदेश महासचिव विधि मंच परमानंद मिश्र, महिला मंच अध्यक्ष किरन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष रामचंद्र पटेल, राममिलन पटेल, कमलेश पटेल, डॉ. तुलसीराम पटेल, खुशी पटेल, राम प्यारे गौतम, शिव पाल, आरके पटेल, शिव मौर्य, जगदीश सरोज,...