हापुड़, नवम्बर 27 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र की अपना घर कॉलोनी में दो दिन पहले हुई चोरी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया था। मकान से समेटे गए काफी समान को चोरों ने घर के पीछे खेतों में फेंक दिया था। अपना घर कॉलोनी निवासी गुरुलाल सिंह साउंड सिस्टम का काम करते हैं। वह अपने मकान का ताला लगाकर अपनी मां मनजीत कौर, पत्नी दीक्षा और पुत्र के साथ दिल्ली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। जबकि उनके पिता प्रताप सिंह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। जिस वजह से मकान में ताला लगा हुआ था। घर पर ताला लगा देखकर चोर मकान में दाखिल हो गए थे। चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के आभूषणों के साथ-साथ 50 हजार रुपये की नगदी को चोरी कर ...