शामली, जनवरी 8 -- रेलवे पुलिस थाना टपरी द्वारा 4 जनवरी को एक महिला को अपना घर आश्रम शामली में भर्ती कराया गया था। महिला (प्रभुजी) को हैंड कांस्टेबल नीरज व अमित कुमार द्वारा आश्रम लाया गया, जहां उन्होंने अपना नाम सृष्टि यादव बताया, लेकिन अन्य कोई जानकारी नहीं दे सकीं। आश्रम के शांत वातावरण और सेवा भाव के चलते कुछ ही दिनों में प्रभुजी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने घर जाने की इच्छा जताई और अपना पता गांव नारायणपुर, जिला लखीसराय (बिहार) बताया। आश्रम प्रबंधन द्वारा दिए गए पते के आधार पर इंटरनेट के माध्यम से वहां के ग्राम प्रधान का संपर्क नंबर प्राप्त किया गया। ग्राम प्रधान से संपर्क कर महिला (प्रभुजी)की जानकारी दी गई और उनसे सहयोग का अनुरोध किया गया। लगभग दो घंटे बाद ग्राम प्रधान ने प्रभुजी के परिजनों से संपर्क करव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.