मधुबनी, दिसम्बर 10 -- मधुबनी। विश्व माधवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं इकाई 2 के छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को भाषण माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल ने किया। अध्यक्षीय भाषण के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही छात्र-छात्राएं मानव अधिकार का उपयोग कर अपने जीवन को अधिक सशक्त बना सकते हैं। इन्होंने छात्र-छात्राओं को आरटीआई आरटीई और इस तरह के अन्य अधिकारों को बारीकी से बताया। इन्होंने कहा कि अधिकार का दूसरा पहलू कर्तव्य भी है। यदि हम केवल अधिकार की बात कहें तो यह उचित नहीं है। सांस लेना हमारा अधिकार है तो वायु को स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है। कॉलेज की कॉलेज के ...