नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट वाले पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कई अन्य रेल-रोड परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे ने नए पंबन पुल का निर्माण पूरा कर लिया है। पंबन पुल विरासत और नयी प्रौद्योगिकी का बेहतरीन मिश्रण है, जो शानदार दृश्य पेश करता है। इस राम नवमी पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल का उद्घाटन होने जा रहा है। रेलवे के अनुसार इस पुल को 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर में नए पंबन रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे और रामेश्वरम-ताम्बराम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.