नई दिल्ली, मार्च 27 -- (नोट:: जस्टिस वर्मा मामले में बार एसोसिएशन की मांग पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट खबर की जगह इसी खबर का प्रयोग करें) नई दिल्ली, प्रभात कुमार। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की जांच के लिए गठित इन हाउस कमेटी के समक्ष अपना बयान दर्ज करा सकते हैं। जस्टिस वर्मा के घर से आग बुझाने के दौरान भारी मात्रा में अधजली नोट बरामद होने की जांच के लिए देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) ने 22 मार्च को 3 अलग-अलग उच्च न्यायालयों के जजों की इन हाउस कमेटी गठित की थी। सूत्रों ने बताया कि जस्टिस वर्मा शुक्रवार को कमेटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे। समिति ने उन्हें शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। सूत्रों की मानें तो बयान दर्ज कराने के दौरान समिति के सदस्य जस्टिस वर्मा से कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.