नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह को थल सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे शुक्रवार को कार्यभार संभालेंगे। वे मौजूदा उप सेना प्रमुख एन.एस राजा सुब्रमणि का स्थान लेंगे जो अब सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेना से मिली जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह अभी तक ऑपरेशनल लाजिस्टिक एंड स्ट्रैजिक मैनेजमेंट (ओएल एंड एसएल) महकमे के महानिदेशक (डीजी) का कार्यभार देख रहे थे। वे पैराशूट रेजिमेंट के अधिकारी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी पुष्पेन्द्र सिंह ने 1987 में 4 पैरा स्पेसल फोर्सज में कमीशन प्राप्त किया था। सेना में 35 साल के अपने लंबे कॅरियर में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने श्रीलंका एवं लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना का नेतृत्व भी किया। उन्हें दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.