गोरखपुर, जनवरी 30 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित की मां ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे गांव का ही युवक अपने दोस्त के साथ उनकी नाबालिग बेटी को घर से बहला-फुसलाकर उठा ले गया। घर पर बेटी के नहीं मिलने पर वह तलाश में निकली, तभी कुछ दूरी पर रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि युवक किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जबकि उसका दोस्त बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। मां के शोर मचाने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना मां को बताई। मां ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली और दो आरोपियों को हिर...