गोरखपुर, फरवरी 17 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के सामने शनिवार को मेले से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बचाव में आए अन्य ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बेला बुजुर्ग निवासी फूलमती ने तहरीर में बताया कि वह गांव की लड़कियों के साथ झारखंडी बाबा स्थान, पटखौली निकट जगरनाथपुर मेला देखने गई थीं। वापस लौटते समय जगन्नाथपुर के सामने गांव के ही संदीप अपने भाई दिवस, गुलशन समेत अन्य ने लड़कियों पर छींटाकशी शुरू कर दी। आरोप है कि जब उनके पुत्र ने इसका विरोध किया तो लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव कर रहे गांव के लोगों पर भी लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.