गोरखपुर, जनवरी 4 -- मारवाड़ी सेवा समिति का वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित सम्मेलन को और उपयोगी बनाने का प्रयास हो: आमेप्रकाश जालान गोरखपुर, निज संवाददता। मारवाड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में वैवाहिक परिचय सम्मेलन के 22वें संस्करण का आयोजन रविवार को गोकुल अतिथि भवन में राज्य सभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. राधामोहन दास ने कहा कि मारवाड़ी समाज को अपव्यय पर नियंत्रण करना अब प्रारंभ कर देना चाहिए। मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान ने आयोजन समिति की प्रशंसा और समर्थन करते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन को और उपयोगी एवं उद्देश्यपूर्ण बनाए जाने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि शकुंतला कमानी ने कहा कि स्मारिका के प्रकाशन से समाज के सभी वर्गों के अभिभावकगणों को अपनी संतान के विवाह के लिए...