सिद्धार्थ, दिसम्बर 4 -- शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान टीम। चिल्हिया थाना क्षेत्र स्थित महादेवा और बरगदवा गांव के बीच बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस दुर्घटना कार चालक और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसुरी बुजुर्ग गांव निवासी राणा प्रताप सिंह (40) कार से अपने पिता अखिलेश सिंह (60) व ढाई वर्षीय भतीजे उदित सिंह के साथ कहीं गए थे। बुधवार को दोपहर बाद ये सभी कार से घर लौट रहे थे। राणा प्रताप सिंह कार चलाते हुए महादेवा और बरगदवा गांव के बीच पहुंचे थे। अचानक राणा प्रताप नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस दुर्घटना में राणा प्रताप सिंह की मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.