हजारीबाग, मई 3 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा पथ पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे ऑटो और बोलेरो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति का पैर काटकर अलग हो गया है जबकि दूसरे के सर और छाती में गंभीर चोट है। घायलों में सोनल सिंह उम्र 20 वर्ष इनका पैर कट गया। रतन सिंह, उग्र नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, गणेश सिंह और ऑटो चालक गणेश प्रसाद यादव शामिल है। घायलों ने बताया कि टेंपो का धक्का मारते हुए बोलेरो पेड़ से टकरा गई जिसके चलते शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गयी। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि दारू प्रखंड के चोरहेट गांव में प्रस्तावित महायज्ञ के लिए चंदा मांगने को लेकर महिला सहित आधा दर्जन लोग ऑटो से बरकट्ठा की ओर गए थे। शाम को चंदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.