नई दिल्ली, जुलाई 31 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े का गुरुवार सुबह नागपुर में निधन हो गया। वह 97 साल की थीं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और समिति की वर्तमान प्रमुख शांतक्का ने अहिल्या मंदिर पहुंचकर मेढ़े को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेढ़े वहीं पर रहती थीं। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मेढ़े पिछले तीन महीने से अस्वस्थ थीं और बीते 15 दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मेढ़े राष्ट्रीय सेविका समिति की चौथी संचालिका थीं। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भागवत ने कहा कि मेधे के निधन से स्नेह का एक स्रोत हमसे दूर हो गया है। उन्होंने पूर्वोत्तर की कठिन परिस्थितियों में कड़ी मेहनत की थी, जो एक मिसाल है। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी रहेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.