फरीदाबाद, फरवरी 6 -- पलवल, संवाददाता। गांव फिरोजपुर वार्ड नंबर-1 में 129 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक पुस्तकालय और बारातघर बनाए जाएंगे। नगर परिषद ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इससे विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को पढ़ाई व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक गांव फिरोजपुर में जल्द ही सार्वजनिक पुस्तकालय भवन और बारातघर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बनने से गांव के विद्यार्थियों और युवाओं को शांत वातावरण में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। आम नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे। बारातघर बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। इससे लोगों को बाहर स्थान किराए पर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व पैसा दोनों की बचत होगी। इस परियोजना के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.