नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नोट :: दो बॉक्स जोड़े हैं -अभिनेता-सांसद देव सहित परिवार के तीन सदस्यों को नोटिस -ममता बोलीं, एसआईआर के नाम पर डराया-धमकाया जा रहा कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे अमानवीय बताते हुए मंगलवार को अदालत जाने का ऐलान कर दिया। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद देव एवं उनके परिवार के तीन सदस्यों को एसआईआर सुनवाई का नोटिस जारी किए जाने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और प्रशासनिक मनमानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से जुड़े भय और उत्प...