फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, संवाददाता। मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया में वर्कशॉप धमाके में घायल मालिक के बेटे और एक कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सोमवार को इस हादसे में 35 से अधिक कर्मचारी झुलसे थे। इनमें काफी अभी उपचाराधीन हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक धमाके के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से झुलसे 25 वर्षीय अभिषेक (वर्कशॉप के मालिक का बेटा) और कर्मचारी प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत शुरू से ही नाजुक थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अन्य घायलों में कुछ की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ का इलाज अभी जारी है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दवाएं और विशेषज...