गोरखपुर, जनवरी 2 -- - गगहा इलाके का मामला, पीड़ित बोला- आला अफसरों से करेंगे मुलाकात गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी शिवप्रसाद चन्द ने कहा कि वह अपनी जमीन के सीमांकन और अवैध निर्माण रुकवाने के लिए थाने से लेकर तहसील तक चक्कर काटते रहे, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिणामस्वरुप उसकी जमीन और रास्ते पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया गया। शिवप्रसाद के अनुसार, इसकी शिकायत उन्होंने गगहा थाने और उपजिलाधिकारी बांसगांव को प्रार्थना पत्र देकर की। अधिकारियों ने लिखित आदेश जारी करने के बजाय केवल मौखिक रूप से कर्मचारियों को काम रुकवाने के निर्देश दिए, जो प्रभावी साबित नहीं हुए। इसी का फायदा उठाते हुए प्रभावी लोगों ने अपने पद का दुरुपयोग कर जबरन गेट के सामने दीवार खड़ी कर दी...