गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व घर से लापता नाबालिग लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित की मां की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां के अनुसार, नौ फरवरी को बेटी किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...