एटा, फरवरी 17 -- सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जलेसर में अपंजीकृत शिवशंकर हॉस्पिटल की ओटी सील करते हुए संचालक को नोटिस दिया। एसीएमओ डा. सुधीर कुमार ने बताया कि हॉस्पीटल की डीएम, सीएमओ से शिकायत होने पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को अपंजीकृत क्लीनिक नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने जलेसर में शिवशंकर हॉस्पिटल पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि डीएम से हुई शिकायत के आधार पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर हॉस्पिटल की ओटी सील की गई है। उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचते ही हॉस्पिटल संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा किया है, जिसमें तीन दिन के अंदर नोटिस जबाव कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। जबाव न देने की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.