बुलंदशहर, फरवरी 8 -- एक युवती ने गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सक पर निकाह का झांसा देकर 1.75 लाख रुपये लेकर हड़पने और विरोध करने पर क्लीनिक की दुकान का शटर गिराकर मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़िता युवती ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गांव का ही आरोपी हामिर उसके पिता की दुकान किराए पर लेकर डॉक्टरी का काम करता था। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा रखा था। इस दौरान उसने मकान बनाने के बहाने पीड़िता से करीब 1.75 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोप है कि बीते 3 फरवरी की शाम जब पीड़िता आरोपी की दुकान पर निकाह की बात करने गई तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.