रामपुर, अप्रैल 27 -- उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में नोडल अधिकारी क्वेक्स द्वारा दड़ियाल में एक अस्पताल का निरीक्षण किया गया जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील करते हुए अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को उपजिला धिकारी कुमार गौरव की मौजूदगी में नोडल अधिकारी क्वेक्स केके चाहल और टीम द्वारा दड़ियाल स्थित एक अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जो अवैध तरीके से चलता मिला। अस्पताल में एल एस सी एस सिजेरियन ऑपरेशन के मरीज भर्ती मिले, इस अस्पताल में अवैध रूप से एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति द्वारा रोगियों का उपचार किया जा रहा था। अवैध रूप से बैड आई बी, स्टैंड चिकित्सीय उपकरण तथा ऑपरेशन थियेटर मिला। मौके पर पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं मिला। इस अस्पताल में भर्ती महिला रोगियों को एम्बुलेंस से टांडा सीएचसी में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.