हाथरस, अक्टूबर 7 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड नंबर छह के एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद से ऊपरी मंजिल के वार्डों की पटरी से उतरी स्वास्थ्य सेवाएं वापस पटरी पर लौट रही हैं। आग लगने के बाद आयुष्मान वार्ड नंबर छह और उसके आस-पास के अन्य वार्डों को भी खाली करा लिया गया था। लेकिन अब अन्य वार्ड में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई हैं। मरीजों को अन्य वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। पहले से ही बागला संयुक्त जिला अस्पताल में जगह कमी है। एक ही बिल्डिंग में बागला संयुक्त और जिला महिला अस्पताल का संचालन हो रहा है। जगह की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ता है। बागला अस्पताल की ऊंपरी मंजिल के आयुष्मान वार्ड कमरा नंबर छह के एसी में रविवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट बाद हुई आग लगने की घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.