सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला बोरवेल एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने की। बैठक में बताया गया कि बाहर के राज्य से कई गाड़ियां जिले में नियम विरुद्ध बोरिंग करने का काम कर रही है, जिससे सरकार को लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही साथ मोटर वाहन एक्ट का उल्लंघन भी हो रहा है। बताया गया कि मोटर एक्ट के तहत बाहर के राज्यों से निबंधित बोरिंग वाहन जिले में कमर्शियल कार्य नहीं कर सकती है। जबकि जिले में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से निबंधित वाहन कमर्शियल काम कर रही है। बैठक में से ऐसी वाहनों पर रोक लगाने के लिए जिले के डीसी और डीटीओ से मिलने का निर्णय हुआ। इसके अलावे नगर परिषद में भी स्थानीय लोगों के बोरिंग वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन करने की मांग की गई। बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.