लखीसराय, जुलाई 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन माह के तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में अहले सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की मानें तो तीसरी सोमवारी पर डेढ लाख से भी अधिक श्रद्धालु भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया गया। सावन के तीसरी सोमवारी पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अशोक धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना किया। सुप्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना के दौरान कहा कि मुख्य रूप से पूजा के उद्देश्य से ही अशोक धाम आये हैं। भगवान भोलेनाथ बिहार ही नही देश का कल्याण करें। इस दौरान अशोक धाम एवं इसके इर्द-गिर्द तैनात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया, जो काफी संतोषजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.