नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, निज प्रतिनिधि अकबरपुर प्रखंड के तेयार गांव में करीब 47 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय इंटर स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन ने बताया कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। नए सत्र के लिए एक अप्रैल से वर्ग संचालन शुरू होगा। बहरहाल, पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, नवादा में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए नि:शुल्क आवासन व पठन-पाठन की व्यवस्था उपलब्ध है। सत्र 2025-26 के लिए वर्ग 6, 7, 8 व 9 में नामांकन होना है। इसके तहत वर्ग 6 में 40, 7 में 7, 8 में 22 एवं वर्ग 9 में 40 सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.