संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रदेश में गतिमान समायोजन -3 के तहत समायोजन प्रकिया को सम्पन्न करने का दावा किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने समायोजन पर आपत्ति जताई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने अन्य जनपदों की तरह अपने जनपद में भी काउंसलिंग कराकर समायोजन करने की मांग बीएसए से की है। दिनांक 31 दिसम्बर 2025 तक समायोजित शिक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है। बीएसए द्वारा सरप्लस शिक्षकों एवं आवश्यकता वाले विद्यालयों की न तो सूची जारी की गयी और न ही काउंसलिंग कराई गई। बिना पारदर्शिता के गोपनीय एवं मनमाने तरीके से समायोजन किया गया है। जबकि कई जनपदों में काउंसलिंग कराकर पूरे पारदर्शिता से समायोजन किया गया है। जिला अध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा अभी तक सूची प्रकाशित नहीं की गई है। सूची म...