मेरठ, मई 16 -- पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महिला जागरुकता व सशक्तिकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता चौहान, सदस्य महिला आयोग डॉ. मीनाक्षी भराला का स्वागत पूर्व एमएलसी (भाजपा) डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, सदस्य महिला आयोग डॉ. हिमानी अग्रवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य एन.पी. सिंह ने किया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं अध्यक्षा डॉ. बबीता चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी महिला के साथ कोई अन्याय या शोषण होता है, या ऐसा कुछ होते हुए दिखे, तो वह चुप न रहे। महिला आयोग हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बना...