जहानाबाद, फरवरी 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता महाशिवरात्रि के दिन अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती को उनकी 137 वीं जयंती के अवसर श्रद्धांजलि दी गई। स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय के परिसर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धापूर्वक याद किया। संग्रहालय के कार्यकारी सचिव गिरिजानंदन सिंह की अध्यक्षता में संग्रहालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी के स्वराज्य का असली मतलब किसान- मजदूर राज्य था। इन्होंने सामंत विरोधी संघर्ष चलाकर राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम को नयी गति प्रदान की थी। वे किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध समझौताविहीन संघर्ष के प्रतीक पुरुष थे। किसानों के महाप्राण, दलितों के संन्यासी, स्वतंत्रता आंदोलन के सच्चे सेनानी के रूप में लोगों ने उनका सादर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.