सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- जोगिया। क्षेत्र के करौंदा चौराहा पर शनिवार को महारानी अवंतीबाई की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह लोधी ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि महारानी अवंतीबाई का जन्म मध्य प्रदेश के शिवनी जिला के मानकेहुड़ी गांव में 16 अगस्त 1831 को हुआ था। वह शुरू से ही अन्याय के प्रति लड़ाई लड़ती रही। उन्होंने अपने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में लोधी समाज अवंतीबाई की जयंती मना रहा है। समाज को लोग अलग-अलग माध्यम से उनकी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर ममता, रोहित, दूधनाथ तिवारी, हरिश्चंद्र यादव, अमृता, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...