औरंगाबाद, फरवरी 6 -- सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत बिहार में चयनित पैक्स के लिए गोदाम निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसको लेकर शुक्रवार को सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह सहित बिहार के आठ जिलों के जिला पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, नाबार्ड के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में योजना के तहत बिहार में चयनित 36 पैक्सों की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि सभी के डीपीआर तैयार कर बैंकों को सौंप दिए गए हैं। इनमें से 19 पैक्स के ऋण आवेदन स्वीकृति के लिए अग्रसारित कर पोर्टल पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.