अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विद्युत मंत्रालय के नेशलन पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) द्वारा समर्थ मिशन के तहत जीटी रोड स्थित होटल में कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट में बायोमास के उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण, सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को पराली प्रबंधन के साथ बायोमास के फायदे बताए। एनपीटीआई के महानिदेशक और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (सीईए) के सदस्य हेमंत जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के लगभग 280 किसानों सहित एफपीओ, बैंकर, थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी, उद्यमी और पेलेट निर्माता शामिल हुए। शुरुआत एनपीटीआई की प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. इंदु माहेश्वरी ने की। इंस्टीट्यूट के कॉर्पोरेट ऑफिस, फरीदाबाद की डायरेक्टर डॉ. वत्सला शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.