आरा, फरवरी 21 -- -गजियापुर गांव में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा बड़हरा, संवाद सूत्र । बड़हरा प्रखंड के गजियापुर गांव में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत श्री जीयर स्वामी महाराज ने कहा कि मानव जीवन पर अन्न और संग का अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है। मनुष्य जैसा अन्न ग्रहण करता है, वैसा ही उसका मन और विचार बनता है। साथ ही जैसी संगति करता है, वैसा ही उसका आचरण हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आहार और व्यवहार दोनों में सजग रहना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य को किसी भी निर्णय में मन की चंचलता के बजाय बुद्धि और विवेक का सहारा लेना चाहिए। मानवता का संचालन मनुवादिता के सिद्धांत से होता है, जहां राजा और प्रजा दोनों एक-दूसरे के कर्मों का परिणाम भोगते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.