मुरादाबाद, फरवरी 17 -- कृषि विज्ञान केंद्र पर अन्न (मोटा अनाज) उत्पादन तकनीक एवं महत्व शीर्षक अंतर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आए किसानों एवं महिला कृषकों का केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मोटे अनाज का महत्व एवं उसमे उर्वरक प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी। केंद्र के फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक, दीपक कुमार ने मोटे अनाज में कीट बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया। केंद्र के पशुधन उत्पादन के वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं के लिए कितना महत्व है इस बारे में बताया। सस्य विज्ञान के वैज्ञानिक अविनाश चौहान ने मोटे अनाज और इसके बने उत्पादों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विनोद चौहान, प्रमोद कुमार, मुखलाल, गार्गी चौहान, श्यामलाल, पुष्पराज यादव, रणवीर सिंह, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.