फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- विजयीपुर। विजयीपुर ग्राम पंचायत में अन्ना को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्लाक स्तरीय टीम ने दस अन्ना मवेशियों को ग्रामीणों की सहायता से घेराबंदी कर पकड़कर गौशाला भेजा। बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी ने बताया कि अन्ना मवेशियों को घेराबंदी कर पकड़कर गौआश्रय स्थल भेजा गया है। जल्द ही क्षेत्र के अन्य गांव में भी मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सचिव शिवनंदन, डा.देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...