बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील क्षेत्र में अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाकर ज्ञापन सौंपा है। समाजसेवी पीसी पटेल ने कई किसानों के साथ नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बबेरू क्षेत्र के गांव आहार, मिलाथू, पल्हरी, शिव, मवई, पारा बिहारी आलमपुर, बगेहटा, देवरथा, पंडरी, अनौसा, रगौली, हरदौली, जुगरेहली, सिमौनी आदि गांवों में अन्ना जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। आज तक कुछ नहीं हुआ। अधिकांश गोशालाएं कागजों पर संचालित हैं। किसानों में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...