अयोध्या, अक्टूबर 1 -- अयोध्या, संवाददाता। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कन्या पूजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन, महिलाओं की स्वास्थ्य जॉच जैसे कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान डाभासेमर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व विधायक वेद गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में छह माह के 11 बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। महाअष्टमी पर 101 कन्याओं का पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं को उपहार में खिलौने वितरित किए गये। कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग ने अपने स्टाल लगाए व योजनाओं के बारें में जानकारी दी। मौके पर विधायक रुदौली रामचन्दर यादव, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.